राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जलालपुर हाई स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मार-पीट व चाकू लगने से एक छात्र की मौत मामले को सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ ने गंभिरता से लिया है। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव , सचिव विधा सागर विधार्थी के नेतृत्व में संघ के शिष्टमंडल ने डीएम के साथ ही सारण के एसपी व डीईओ से मिलकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा है। जिसमें उक्त स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्कूलों की उपष्कर की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वर्तमान में चल रहे बोर्ड का परीक्षा फार्म भरने संबंधी प्रक्रिया में पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही हत्याकांड संलिप्त दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग शामिल है। घटना के बाद उपद्रवी तत्वों द्वारा स्कूल परिसर में व्यापक तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग