राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड के श्रीराम पुर गांव में राज्य सरकार के नवनियुक्त श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम के आगमन को लेकर जिलाउपाध्यक्ष कर्मवीर भारती के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के श्रीरामपुर गांव में अभिनंदन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम के साथ विधायक छोटेलाल राय, जिलाध्यक्ष सुनील राय का राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद व यशस्वी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक छोटेलाल राय ने संबोधित करते हुए कहा कि राजद गरीबों की पार्टी है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद गरीबों के नेता है। मौके पर कमलेश राय,हरेंद्र पासवान, मुखिया सुनील कुमार राम,राजदेव राम,डॉ वेद अहमद,अनिल कुमार, विकास कुमार,अमरनाथ राम,ब्रजेश कुमार राय,रितिक यादव,डॉ उमेश कुमार, कुमार अशोक,शैलेंद्र विद्यार्थी,रंजय राय आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के नेतृत्व में चल रहे महागठबंधन की सरकार की कार्यों की सराहना किया।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग