राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एनसीसी कैडेटों ने साह बनवारीलाल सरोवर में चलाया स्वच्छता अभियान

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)।  राजेंद्र कॉलेज की 1/7 कंपनी एनसीसी के तत्वावधान में विश्व नदी दिवस के अवसर पर पुनीत सागर अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत साह बनवारीलाल पोखरा के आसपास के हिस्से की साफ सफाई की गई साथ ही जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए कैप्टन संजय कुमार ने पुनीत सागर अभियान के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान जल राशि तथा उसके आसपास के क्षेत्रों को कचरा एवं प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु जागरूकता अभियान है। उन्होंने बताया कि नदियां हमारे सभ्यताओं का पालना रही है तथा आज भी हमारे वर्तमान और भविष्य से यह संबद्ध है। अतः जरूरी इस बात की है कि नदियों सहित सभी जल स्रोतों को गंदगी से मुक्त रखा जाए। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कैडेटों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जल ही जीवन है और मानव की आवश्यकता तथा प्रगति हेतु अति आवश्यक है । इसीलिए नदियों को मानवता की जीवन रेखा भी कहा जाता है। एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह वैश्विक स्तर पर जल के महत्व को समझाया। इस अवसर पर सूबेदार मुस्ताक अहमद, हवलदार विशाल कुमार, कुंदन, बादल, सुशील, प्रिया, राजन, शिवानी, वैष्णवी सहित कई कैडेट उपस्थित थे। इस अभियान के अंत में सभी ने अपने अपने क्षेत्र में जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता का संकल्प लिया।
सफाई अभियान चलाते कैडेट।