राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जानेमाने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरा देश मर्माहत है। सैंड आर्टिस्ट अशोक ने अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सरयू नदी के किनारे सीढ़ी घाट के पास सैंड आर्ट बनाकर उन्हें नमन किया। अशोक ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा सदमा है। हमलोगों के जनरेशन ने टीवी पर हंसना उनसे सीखा। हर किसी भारतीय के दिल में वो बैठे हुए हैं। आप कितने भी सदमे में हो आप अगर उनके वीडियो को देख लेंगे तो आप दिल से हंसने लगेंगे। कलाकर अशोक कुमार के साथ सैंड आर्ट बनाने में सहयोग किया सोनू कुमार, कौशल कुमार का सहयोग रहा। कलाकारों ने गहरा दु: ख प्रकट किया प्रसिद्ध तबला वादक व संगीताचार्य राजेश मिश्रा ने ‘मशहूर कॉमेडियन श्री राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। कहा कि ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के राजू श्रीवास्तव ने सभी को खुश किया लेकिन इस बार उन्होंने हमें आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग