राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दशहरा त्योहार को लेकर सभी थाना पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये है। जिसके आलोक में पूजा शांति समिति की बैठक बुलाई जा रही है। बैठक में सभी समिति को स्पष्ट रुप से निर्देश दिया जा रह है कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। वहीं पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। अन्यथा आयोजक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। इसकी मॉनिटरिंग पुलिस के वरीय अधिकारी कर रहे है। गुरुवार को मशरक थाना परिसर में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें दुर्गा पूजा के लिए जनप्रतिनिधियों व पूजा समितियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों के साथ बैठक हुआ। उपस्थित लोगों को कहा कि मशरक थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांति पूर्ण तरीके से मां दुर्गा के स्थापित करने, पूजा अर्चना करने से लेकर विसर्जन तक शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न करें। बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले कमेटी के लोगों से कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व अग्नि शमक यंत्र को जरूर लगाएं। साथ ही दुर्गा प्रतिमा के पास दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग लाइन जरूर लगवाएं। किसी प्रकार का उपद्रव न हो इस पर पूजा समिति विशेष ध्यान समिति के सदस्यों को देना है।
अश्लील व भोजपुरी अश्लीलता गाने नहीं बजेंगे
उन्होंने कहा कि स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा नहीं रखी जाएगी। अगर स्थापित करना है तो पहले इजाजत लेनी होगी। दुर्गा पूजा का त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से सभी समुदायों के लोग मिल जुल कर मनाए। थानाध्यक्ष श्री ने कहा कि दुर्गा पंडालों में भक्ति गीतों अलावा किसी तरह की अश्लील व भोजपुरी अश्लीलता गाने नहीं बजेंगे। मूर्तियों के विसर्जन में डीजे पर भी अश्लील गाने नहीं बजेंगे। दुर्गा पूजा समिति के लोग रात में दुर्गा पंडालों में रहकर मूर्तियों की रखवाली स्वयं करें। किसी तरह के कठिनाई या घटना, दुर्घटना या कोई दिक्कत हो तो उसे प्रशासन को जरूर बताएं। प्रतिमा स्थापित व अन्य जगहों पर लाईट अगर लगाते हैं तो कटे टुटे या नंगे तार का उपयोग नहीं करेंगे। विधुत विभाग, अग्नि शमन, स्थानीय प्रशासन का नंबर रखे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा