- घटना को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर की है। मृतका टुन्नू राजा की 20 वर्षीय पत्नी शहीना खातून बताई जाती है। इधर मामले की सूचना मिलते ही बनियापुर पुलिस मौके पर पहुँच आवश्यक कारवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस की माने तो शव को देख प्रथम दृष्टया जहर खाकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को मृत महिला के मायके वालों द्वारा दी गई थी। बताया जाता है कि जबतक पुलिस मौके पर पहुँची तबतक मृत महिला के पति सहित सभी परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने लावारिश स्थिति में घर से महिला का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी तरह का आवेदन थाने को प्राप्त नही हुआ है। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
पारिवारिक कलह में महिला की गई जान:
स्थानीय लोगों की माने तो पारिवारिक कलह से तंग होकर महिला ने अपनी जान ले ली।बताया जाता है कि मृत महिला का टुन्नू राजा के साथ प्रेम विवाह हुआ था। मगर इधर कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इस बीच महिला ने रात्रि में जहर खाकर अपना प्राण त्याग दिया। घटना को लेकर आसपास के लोग काफी मर्माहत दिखे। वही लोगों में कई अन्य तरह की भी चर्चा होती रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग