- पोषण अभियान का संदेश लोगों तक पहुँचाने का लिया गया संकल्प
- बच्चों के सेहत और पोषण पर की गई चर्चा
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बच्चों की सेहत और पोषण का राज,खिलाएं उन्हें फल, सब्जी और अनाज के श्लोगन के साथ धवरी में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 142 पर उत्सवी माहौल में भब्य तरीके से पोषण माह मनाया गया।इस दौरान पौष्टिक आहार, गोदभराई एवं अन्न प्रासन्न पर पर्यवेक्षिका सुमनलता शर्मा, रजनी कुमारी, शिखा कुमारी एवं रूप कुमारी ने अपने विचार रखते हुए पोषण अभियान से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई। वही पदाधिकारी राजीव नयन पाठक ने उपस्थित लोगों के बीच बच्चों के जन्म से लेकर दो साल की उम्र तक उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान कुपोषण को मिटाने के लिये जन-जन तक पोषण अभियान का संदेश पहुँचाने के लिये सेविकाओं को प्रेरित किया गया। मौके पर सरिता मिश्रा, निर्मला देवी, पिन्टु शर्मा, सुमन देवी, किरण देवी,उषा देवी, पायल देवी आदि सेविकाएं उपस्थित थी।

फोटो(पोषण माह के अंतर्गत रैली निकाल लोगों को जागरूक करती पर्यवेक्षिका,सेविका एवं अन्य)।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम