- मामला गोवा पिपरपाती पंचायत के शेखपुरा का है। उप मुखिया को किया गया है, आरोपित
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वगैर किसी सक्षम स्वीकृति के सरकारी पोखर के भिण्डा पर उप मुखिया द्वारा चबूतरा निर्माण कराए जाने को लेकर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कारवाई की बात कही है। ताकि सरकारी संपत्ति सुरक्षित रहे।मामला गोवा पिपरपाती पंचायत के शेखपुरा गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने बताया है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि उप मुखिया मदन कुमार सिंह द्वारा सरकारी पोखरा के भिण्डा पर चबूतरा निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस बावत जब राजस्व कर्मचारी से जांच कराई गई तो, राजस्व कर्मचारी ने बताया कि जमीन स्तर से लगभग तीन फीट उपर तक चबूतरा का पक्का निर्माण कराया गया है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा वगैर सक्षम अनुमति के सरकारी भूमि पर अवैध निर्मण कराया जाना अनुचित है। जबकि सरकार के निर्देशानुसार जल स्रोत की भूमि पर कोई भी संरचना का निर्माण नही करना है। इधर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग