संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अनुग्रह अनुदान के तहत अंचलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित को अंचल कार्यालय में चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि 27 नवम्बर 2017 को सड़क दुर्घटना में गोवा पिपरपाती के सोनु कुमार की मौत हो गई थी। जिसके तहत आवश्यक कारवाई पूरी होने के बाद मृतक के आश्रित व माता दीपझड़ी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई है। इधर अनुग्रह अनुदान मिलने के बाद आश्रित ने स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर अंचल नाजिर विनय कुमार, अनिल कुमार, सोनु कुमार सहित संबंधित अंचलकर्मी उपस्थित थे।
फ़ोटो(पीड़िता को चेक प्रदान करते अंचलाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग