- प्रखंड प्रमुख, बीडीओ व मुखिया ने विद्यालय का किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के मध्य विद्यालय डेवढ़ी को प्रखंड के आदर्श मॉडल विद्यालय बनाया जाएगा। जिसको लेकर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, डेवढ़ी मुखिया प्रियंका सिंह ने विद्यालय की विधि-व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण, भवन, एवं साफ-सफाई समेत अन्य बिंदुओं पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ बात की। तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 के किनारे डेवढ़ी गांव में मुख्य सड़क के सटे उक्त विद्यालय प्रखंड के सर्वप्रथम आदर्श मॉडल विद्यालय बनने जा रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीओ व मुखिया ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र – छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि अब आपलोगों का विद्यालय प्रखंड में मॉडल विद्यालय बनने जा रहा है। छात्र-छात्राओं से कहा गया कि अब शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आकर प्रखंड के नाम रौशन करना है। निरीक्षण के मौके पर मुखिया पति दिलीप सिंह, शिक्षक संजीव कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग