राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में जमीनी विवाद में पिस्टल का भय दिखा घर में लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में डुमरी छपिया गांव निवासी सूर्यकांत प्रसाद के कोर्ट परिवाद के आधार पर गांव के ही उदय महतो, अमरजीत महतो, शुभम महतो, प्रभुनाथ शर्मा व पियूष शर्मा के विरुद्ध तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि उनके पुस्तैनी जमीन में सभी आरोपीगण मिलकर मिट्टी भरवा रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो वे लोग उनके घर में घुस कर पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट करने लगे और कीमती कपड़ा, आभूषण व नगद 80 हजार लूट लिए। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग