- पीड़ित महिला ने ससुराल वालों पर पति को मारपीट कर गायब करने का लगाया आरोप
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फरीदपूरा गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट व प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित महिला फरीदपूरा गांव निवासी पंकज साह की पत्नी मुन्नी देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सास राधिका देवी, ससुर सीताराम साह, नीतू देवी, बबिता देवी, समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में पंकज साह के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में मात्र 10 दिनों तक ठीक ठाक रही। उसके बाद पति को छोड़कर ससुराल के सभी सदस्यों ने मिलकर दहेज में 50 हजार रुपये व अपाची बाइक के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता महिला अपने तीन बच्चे के साथ मायके बनिया हसनपुर में रह रही है। उसके पति एक दिन उसके साथ रहे और अगले दिन सुबह में अपने घर फरीदपूरा चले गए। फरीदपुरा जाने के बाद उसके पति का फोन बंद है और कहीं अता पता नही है। महिला ने आरोप लगाई है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके हिस्से की जमीम हड़पने की नीयत से उसके पति को मारपीट कर कही फेंक दिया है। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी