राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आयुक्त, श्रीमती पूनम ने आज अपने कार्यालय कक्ष में 03-सारण स्नातक निर्वाचन हेतु आवश्यक तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की तथा उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक निदेश दिये। बैठक में आयुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को आयोग के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु निदेश दिया । उन्होेेेंने कहा कि दिनांक-01.10.2022 से 07.11.2022 तक प्रपत्र-18 में आवेदन प्राप्त किया जाना है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रारूप सूची का प्रकाशन 23 नवम्बर, को होगा। 23 नवम्बर से 09 दिसम्बर तक दावा आपत्ति की जा सकती है तथा सूची का अंतिम प्रकाशन 30.12. 2022 को किया जाना है। प्रपत्र-18 का मुद्रण विगत निर्वाचन में मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर से कराने के साथ ही सभी प्रखण्ड को उपलब्ध कराने का निदेश बैठक में दिया गया। साथ ही जिला स्तर पर सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा संबंधित पदाधिकारी को प्रशिक्षण देने का निदेश दिया गया। इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तर पर बैठक आयोजित किया जाएगा। सभी प्रखण्डों में आवेदन प्राप्त करने हेतु काउण्टर चालू किया जाएगा। सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान पंजी का संधारण की महता को ध्यान में रखे प्रखण्ड स्तर पर पंजी का संधारण तथा अभिलेख तैयार करने का निर्देश आयुक्त ने दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग