पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर समेत पंचायतों में सरकार द्वारा बहती विकास की गंगा को आम आदमी तक पहुंचाने को लेकर मुखिया संघ और प्रखंड प्रमुख में तनातनी हो गई। मौका था प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ के लिए पंचायती राज के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनिंग के समय कुव्यवस्था उत्पन्न होने पर। हुआ यूं कि प्रखंड कार्यालय में महज प्रखंड के 15 पंचायतों के जनप्रतिनिधि मुखिया जी के लिए बैठने के लिए ठीक से व्यवस्था नहीं थी, नाही जनप्रतिनिधियों समेत आम लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था है, ना ही शुद्ध पेयजल की और ना ही शौचालय की। मुखिया संघ ने प्रखंड प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 60 दिन के अंदर शौचालय, शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई तो मुखिया संघ के तत्वधान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग