राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर 14 माह पूर्व युवक का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव में छापेमारी कर मृतक के गायब मोबाइल के साथ सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि जैतपुर गांव निवासी बनारसी महतो की पत्नी प्रभावती देवी ने दाउदपुर थाना में अपने पुत्र पिंटू कुमार महतो का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले में दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई 2021 को उनका पुत्र पिंटू कुमार महतो शाम अपने घर से टहलने के लिए निकला था। मगर देर रात तक घर नही लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पांच दिन बाद 26 जुलाई 2021 को नंदलाल सिंह कालेज के समीप पानी भरे गढ्ढे से उसका शव बरामद किया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग