राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। मनरेगा का कार्य जेसीबी तथा हाईवा से कराने की शिकायत कल्याणपुर पंचायत के सरपंच भरत सिंह ने विभाग के वरीय पदाधिकारी के अलावे मुख्यमंत्री से की है। सरपंच ने अपने शिकायती आवेदन में बताया है कि यहां रात में जेसीबी तथा हाईवा से मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है जो गलत है। इसे लेकर सरकार के रुपयों का यहां बंदरबांट हो रहा है। रात में जेसीबी से कार्य कराना कहीं से सही नहीं है। सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा सरपंच ने इसकी शिकायत सोनपुर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी जिला अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सचिव बिहार सरकार के प्रधान सचिव तथा मुख्यमंत्री से की है। वहीं सरपंच ने शिकायती आवेदन के साथ जेसीबी द्वारा रात में काम कराए जाने का फोटो भी सुपुर्द किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर सोनपुर के बीडीअो डॉक्टर सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि पंचायत के सरपंच ने गड़बड़ी की शिकायत फोन पर की है। उस समय वे नयागांव थाना पर एक बैठक में भाग ले रहे थे। उन्हें लिखित शिकायत करने की बात बताई गई है।
फाईल फोटों-


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग