राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों, डाकघरों, पेट्रोल पम्पों, अस्पतालों व सार्वजनिक संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ने सार्वजनिक संस्थानों के प्रधानों से शांति व सुरक्षा को लेकर आवश्यक विचार- विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आवश्यक व जरूरी सूचनाएं प्राप्त किया। थानाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सेवक के रूप में कार्य करती है। आप निर्भिक व निडर होकर कर पुलिस को सहयोग करें। आपकी हर सूचना को गोपनीय रखा जायेगा। एकमा पुलिस की इस कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है। आपको बता दें स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच बेहतर संबंध बन सके इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग