राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। हत्याकांड के आरोपी दो फरार अभियुक्तों को इसुआपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इसुआपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी ध्रुप कुशवाहा के पुत्र अर्जुन कुशवाहा तथा उसी गांव के शंकर साह के पुत्र रामप्रवेश साह शामिल हैं। मालूम हो कि बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव के रिटायर्ड शिक्षक स्वर्गीय देवीलाल सिंह के 38 वर्षीय पुत्र शशि रंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह की हत्या विगत 19 अगस्त की रात्रि इसुआपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में कर दी गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग