राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपी विवि प्रशासन ने छात्र हित में स्नातक पार्ट वन सत्र 2020-23 के परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब 28 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ फाॅर्म भरा जा सकता है। इसकी सूचना सभी अंगीभूत व संबंद्ध कॉलेजों को दे दी गई है। इसके साथ ही स्नातक पार्ट वन सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए एक और मौका दिया गया है। फर्स्ट लिस्ट में चयनित वैसे परीक्षार्थी जो अपना नामांकन नहीं ले सके है ,वे अब 28 सितंबर तक अपना नामांकन करा सकेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग