राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव में बंद घर का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने 50 हजार रुपए नकदी समेत हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में सलखुआ निवासी अभिषेक कुमार तिवारी ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने की वजह से सभी लोग घर में ताला बंद कर उसे दिखाने दिल्ली चले गए थे। 22 सितबंर को घर वापस लौटा तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। चोरों ने पेटी का ताला तोड़कर 50 हजार रूपया नकदी तथा हजारों रुपए मूल्य का कपड़ा, सोना-चांदी का आभूषण व अन्य सामान की चोरी कर ली थी। इस संबंध में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग