- पुलिस एवं ग्रामीणों के प्रयास से शव को निकाला गया बाहर, लोगों ने प्रशासन से लगाई मुआवजे की मांग
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच जाने के दौरान कुएं में गिरने से एक बृद्ध की मौत हो गई।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर पंचायत के हुरहरा कला का है।मृतक 65 वर्षीय श्रीराम सिंह बताए जाते है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति सुबह में शौच के लिये घर से बाहर निकले थे। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में गिर गए। जहाँ डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नही लौटने पर लोगों ने जब खोजबीन शुरू की तो घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद घटना स्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई।कुँए के बाहर बृद्ध व्यक्ति का छड़ी और लोटा पाया गया।बताया जाता है कि मृतक को आंखों से कुछ कम दिखाई पड़ता था। कुँए में शव को देखने के बाद पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह के द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस के पहुँचने पर ग्रामीणों के प्रयास से काफी मसक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए पुलिस ने बृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुँचे स्थानीय मुखिया सुनील कुमार सिंह द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह पप्पू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को प्रवधान के मुताबिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

फ़ोटो(घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़,शव निकालने में जुटी पुलिस एवं स्थानीय लोग)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग