जलालपुर के सीआरपीएफ जवान की इलाहाबाद में सड़क दुघर्टना में मौत, सदमें में परिजन
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के जलालपुर गांव निवासी व दिल्ली में सीआरपीएफ के 122 वीं बटालियन में सहायक कमांडेंट के पद पर कार्यरत संतोष तिवारी की मौत सड़क दुर्घटना में इलाहाबाद के हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत स्थित नेशनल हाईवे पर हो गई। वे अपने ड्यूटी ज्वाइन करने कार से दिल्ली जा रहे थे कि इलाहाबाद के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार टकरा गई। जलालपुर के कृष्णा तिवारी के दो बेटों में सबसे बड़े संतोष 2008 में सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट पर नियुक्त हुए थे। पिता कृष्णा तिवारी स्वयं असम राइफल के सहायक कमांडेंट से रिटायर्ड है। परिजनो के अनुसार संतोष अपने साले सेना के जवान जिनकी मौत जम्मू में हृदय गति रुक जाने से हो गई थी के शव के साथ दिल्ली से अपने ससुराल सिवान एम एच नगर थाना के महुवल महाल आए थे और वहां से अपने परिजनो को जलालपुर छोड़कर दिल्ली के लिए कार से रवाना हो गए थे। संतोष की शादी 2009 में रिंकी मिश्रा के साथ हुई थी। उनको एक पुत्र श्रेयान तथा तथा पुत्री शिल्वी है। युवा व सबके चहेते संतोष की मौत की खबर सुनकर जलालपुर के सभी लोग स्तब्ध हो गए। सभी के आंखों से आंसू टपक पड़े। सभी उनके व्यवहार कुशलता तथा मिलनसारिता से प्रभावित थे। उनकी सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस दुखद खबर को सुनकर सैकड़ों लोग उनके घर पहुंच गए तथा परिजनों को समझाने बुझाने लगे। वही घटना की सूचना मिलते ही कुछ परिजन इलाहाबाद के लिए निकल पड़े हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग