पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दलित टोला तख्त गांव में शनिवार को एक युवक का बलपूर्वक अपरहण कर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया जिसमें परिजनों के द्वारा थाना पुलिस के पास पहुंच मामले में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। दिए आवेदन में दलित टोला तख्त गांव निवासी मनीष कुमार पिता स्व लालबाबू मांझी ने बताया कि वह अखिलेश तिवारी के फोटो स्टेट की दुकान पर काम करता है वही पर अखिलेश तिवारी और विकेश तिवारी के द्वारा फोन कर दुकान पर बुलाकर बलपूर्वक बाइक पर बिठाकर कटसा चेमनी के पास ले जाकर मारपीट कर घायल कर दिए वही विरोध करने पर गाली गलौज और जाती सूचक शब्दों का प्रयोग कर राड से मारपीट कर घायल कर दिया गया जिसमें वह वहां से किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला और परिजनों को बता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज कराया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग