पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- महमदपुर एस एच 90 पर लखनपुर गोलम्बर के पास शनिवार को अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ऑटो में सवार पिता पुत्र समेत 3 घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां घायलों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजवाड़ा हलीमपुर गांव निवासी मोजाहिर हुसैन का 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद स्वेब और स्व उस्मान मियां का 50 वर्षीय पुत्र मोजाहिर हुसैन,मोहाजिर हुसैन का 18 वर्षीय पुत्र कौशर अली के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घटना में घायलों ने बताया कि वे पुराने टायरों की खरीद बिक्री करते हैं। उसी के लिए वे लिए वे लखनपुर गोलम्बर के पास अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में ऑटो में टक्कर मार दिया जिसमें वे सभी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग