राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए तरैया थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति चाय5 गांव का रहने वाला सरोज कुमार सिंह का पुत्र आदर्श कुमार सिंह है, जो कि शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। इधर पुलिस मामले में गिरफ्तार नशेड़ी को जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग