राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में आपसी विवाद में एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल महिला चंचलिया गांव निवासी कमलेश साह की पत्नी अनीता देवी है। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर गोविंदापुर गांव में बाइक की ठोकर से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल बच्ची गोविंदापुर गांव निवासी सोनू मांझी की 8 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी है। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग