राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नगर निगम छपरा के चुनाव के लिए वार्ड पार्षद के रूप में अनिता कुमारी रमन ने अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड पार्षद के रूप में नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा की हम अपने वार्ड पार्षद के क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए सदा तत्पर रहेंगे साथ ही लोगों को स्वच्छ पीने के पानी, शौचालय का निमार्ण, प्रधानमंत्री नगर आवास योजना में छुटे हुए लाभुकों को लाभ दिलवाने के लिए हमेशा आगे आने का काम करेंगे। आपको बताते चले की नामांकन रैली में अनिता कुमारी के नामांकन रैलाी में क्षेत्र के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं लोगोंने उन्हें अपना आशीर्वाद का गीत गाकर अनिता देवी को जीत का अग्रीम शुभकामना दिया। उन्होंने साथ ही कहा की वार्ड नंबर 2 लोगों के जन जन के विकास साथ ही मै समझुगीं की मेरा अपना विकास हुआ साथ ही अपना लक्ष्य है सरकार और प्रशासन से मिलकर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र में लागू कराएं और उसके सही लाभुक को लाभ दिलाया जाए। भ्रष्ट और लूट खसोट की जो होड़ मची है उसपर पूर्णतः विराम लगाते हुए सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा ये प्रमुख लक्ष्य है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग