- शनिवार को बीडीओ मशरक के साथ प्रखंड प्रमुख ने की बैठक, मुखिया संघ पर बरसे प्रमुख
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड में सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास की गंगा बहाने को लेकर अपने अपने अधिकार को लेकर मुखिया संघ एवम प्रमुख के साथ बीडीसी सदस्य ने बीडीओ के साथ अलग अलग बैठक की। बैठक में मुखिया संघ ने पंचायती राज के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनिंग के समय कुव्यवस्था उत्पन्न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर के बदहाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अव्यवस्था पर सवाल उठाया। वही शनिवार को प्रखंड प्रमुख एवम बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ के साथ बैठक कर प्रखंड कार्यालय परिसर में विकास एवम अन्य मुद्दों पर मुखिया संघ के हस्तक्षेप पर गहरी आपत्ति व्यक्त की। प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश सिंह मंटू ने पत्रकारों को बताया कि प्रखंड कार्यालय से जुड़ा विकास का मामला प्रमुख के नेतृत्व में ही होगा । मुखिया संघ और अध्यक्ष अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो अपने पंचायत का समुचित विकास करे हम सभी उनके साथ है। वही सरकार द्वारा उपलब्ध विकास की योजनाओं में हम अपने अधिकार क्षेत्र में किसी की दखलंदाजी बर्दास्त नही करेंगे। बताते चले कि पंचायती राज के वीडियो कांफ्रेंसिंग के वक्त 15 पंचायत के मुखिया बैठने के लिए ठीक से व्यवस्था नहीं होने से मुखिया संघ और मुखिया प्रतिनिधि खासे नाराज थे। उन्होंने बीडीओ के साथ बैठक का जनप्रतिनिधियों समेत आम लोगों के लिए ना शौचालय और ना ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की उस वक्त प्रखंड प्रमुख भी बैठक में मौजूद थे जो उन्हे नागवार लगा। बैठक में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि डा जितेंद्र सिंह , मुखिया अजीत सिंह , मुखिया बच्चालाल साह सहित सभी मुखिया शामिल थे। मुखिया संघ ने प्रखंड प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 60 दिन के अंदर शौचालय, शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई तो मुखिया संघ के तत्वधान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाएगी। इससे नाराज बीडीसी सदस्यों में संजय सिंह,किमी देवी, प्रतिनिधि चुनमुन बाबा, रमेश रावत, चुन्नू ठाकुर समेत कई ने प्रमुख के साथ शनिवार को अलग से मीटिंग की। इस बाबत पूछे जाने पर मशरक बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि विकास को लेकर सभी स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों को एक साथ लेकर प्रशासन काम करेगा। विरोधाभास की कोई गुंजाइश नहीं है।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि