राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। बड़ा तेलपा स्थित भारत पेट्रोल पम्प के समीप बाइक की ठोकर से ट्राइसाइकिल सवार दिव्यांग एक युवक जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार करा घर भेज दिया गया। जख्मी दिव्यांग युवक बड़ा तेलपा का ही रहने वाला टुनटुन कुमार बताया जा रहा है। घटना दोपहर दिन के करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अपनी ट्राइसाइकिल पर सवार दिव्यांग युवक शहर से कुछ जरूरी सामान की खरीदारी कर वापस घर लौट रहा था कि इसी बीच बड़ा तेलपा भारत पेट्रोल पम्प के समीप बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिस घटना में कीचड़ से लथपथ निर्माणाधीन डबल डेकर वन साइडेड रोड पर गिर दिव्यांग जख्मी हो गया। वहीं इस घटना के तुरंत बाद पास के स्थानीय लोग दौड़ पड़े व दिव्यांग को कीचड़ से उठाकर अलग बैठाया जिसका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग