राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन शनिवार को भाजपा को छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण कर लिया।राजद की सदस्यता छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने दिलाई। रंधीर ने हरा गमछा तथा माला पहनाकर उन्हें राजद का सदस्य बनाया। इसी बीच प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का भी उद्घाटन रंधीर सिंह ने किया। प्रखंड प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन के अचानक पाला बदलने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। छह महीने पहले ही प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया था। जिसमें प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह सहित सभी मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। सदस्यता अभियान के दौरान राजद के कई कार्यकर्ताओं के साथ- साथ पूर्व प्रमुख अखिलेश पासवान, राजन तिवारी, चंद्रमोहन सिंह सहित अन्य बीडीसी मौजूद थे। हालांकि प्रमुख बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एक पंचायत समिति सदस्य ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन का यह व्यक्तिगत कार्यक्रम था।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा