राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव से सिवान जिले में गई बारात से एक बोलेरो की चोरी कर ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवां गांव निवासी अनवर मियां के पुत्र मेराज अंसारी की बारात शनिवार के दिन सिवान जिले बसंतपुर थाना क्षेत्र के बलथरा गांव गयी हुई थी। निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी बीच मौका देखकर अज्ञात चोरों ने एक बोलेरो की चोरी कर ली। चोरी गई बोलेरो एकमा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी विकेश कुमार की बतायी जाती है। घटना के सम्बंध में बसंतपुर थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग