राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर पंचायत का वर्तमान मुखिया धर्मदेव राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुखिया द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रात्रि 7 बजे एन एच 19 पर ग्राम सांठा के समीप लघु खनिज भंडारण, प्रो प्रमोद कुमार सिंह का नाम लिखा हुआ पीला बोर्ड लगाकर दस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडा लेकर प्रति ट्रक से चार चार हजार रुपए की रंगदारी स्वरूप वसूली की जा रही है। जब ट्रक चालक द्वारा विरोध किया गया तो गाली गलौज कर मारपीट करने लगे और उनके द्वारा बोला गया कि यह कार्य खनन पदाधिकारी से मेरा मालिक को पैसा वसूलने का आदेश प्राप्त है। जिसको जहां जाना है जाये शिकायत करें। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है पुलिस सत्यता की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग