राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। पीएम मोदी के जन्मदिन के सेवा पखवारा के कार्यक्रम के तहत शनिवार को पूर्वी मंडल अनिल शर्मा के नेतृत्व में पाैधराेपण अभियान चलाया गया । इसके तहत शिल्हौड़ी शिव मंदिर मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में एक एक फलदार पाैधा लगाया गया। शिल्हौड़ी में मन्दिर के पुजारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने गढ़देवी मंदिर में बलबीर सिंह ने पौधरोपण के लाभ पर चर्चा की। कहा कि हरा वृक्ष जीवन दायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं शक्ति केंद्रों पर भी हरे फलदार और ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पीपल और बट वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर मनोज साह, लालबाबू सिंह, चंदन कुमार, हरेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, सर्वेश्वर उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, दिनेश कुमार यादव, शशिकांत पाण्डेय, राजेंद्र पंडित, महेंद्र महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग