- कर्मियों ने गुलाब के फूल के साथ “वादा निभाओ” सभा का किया आयोजन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विद्युत संशोधन विधेयक 2022 के प्रावधानों को वापस लेने को लेकर बिहार-झारखंड राज्य विद्युत परिषद फिल्ड कामगार यूनियन ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कामगारों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बिहार -झारखंड राज्य विद्युत परिषद फिल्ड कामगार यूनियन के आह्वान पर बिजलीकर्मियों ने विद्युत अंचल परिसर में गुलाब के फूलों के साथ वादा निभाओ सभा का आयोजन किया। इसके बाद सामूहिक रूप से विद्युतकर्मियों ने फूलों के साथ, यूनियन के महामंत्री अमरेंद्र प्रसाद मिश्र की ओर से विद्युत अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। इस सभा में यूनियन के प्रांतीय प्रतिनिधि रजनीश कुमार, अंचल सचिव ललन कुमार, प्रमंडलीय प्रभारी अवधेश पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, संरक्षक राजेश्वर प्रसाद सिंह,अंचल नेत्री विद्या कुमारी समेत यूनियन के अन्य नेता एवम बिजली कामगार उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुनील कुमार यादव ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग