मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं,बल्कि एक विचार हैं। एक ऐसा विचार जिसने देश में प्रगतिशील व जन कल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी।सादगी के प्रतीक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व हम सबके प्रेरणास्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर दिघवारा मंडल के बूथ नंबर-87 पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बिहार भाजपा अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जी ने सुना। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह जी,विधानसभा प्रभारी राजेश ओझा जी,जयशंकर बैठा,नरेन्द्र सिंह पुटुन जी एवं अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी