राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वर्तमान सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की माता प्रभा देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी छपरा के नेताओं में दुख एवं संवेदना की लहर है। सभी अधिकारी एवं नेतागण दुखी एवं मर्माहत है। श्री रूडी की माता एक धर्म परायण एवं शिक्षित महिला थी और सभी पुत्रों एवं पुत्रियों को बेहतरीन संस्कार एवं शिक्षा दी। उम्र के अंतिम पड़ाव में भी वह धार्मिक कार्यों में बहुत रूचि रखती थी। उन्हें अपने पुत्र राजीव प्रताप रूडी से बेहद लगाव था। आज उनके दुख एवं पीडा की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी सारण एवं सभी अधिकारीगण एवं वरिष्ठ नेतागण दुखी एवं मर्माहत हैं। डाॅ चन्द्रशेखर सिंह, डाॅ पीके परमार, डाॅ प्रभात कुमार मिश्र, बंगरा पंचायत के मुखिया चन्द्रशेखर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुमार सिंह, कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पाण्डेय, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी, बिनय कुमार सिंह, गौतम ओझा ने दुख ब्यक्त किया। उधर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया के विधायक एवं मुख्य सचेतक जनक सिंह, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू, पूर्व विधायक अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, बंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, राजेश ओझा, लालबाबू कुशवाहा, महामंत्री शांतनु कुमार जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, बलवंत सिंह, सुपन राय, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, रामाकांत सोलंकी, धर्मेंद्र कुमार साह, धर्मेंद्र चौहान, मदन सिंह, संजय सिंह, अनु सिंह सहित सभी अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी