राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद किया है। जिसके आलोक में पुलिस ने कारोबारी पति-पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंझोपुर गांव में छापेमारी की गई तो आरोपी के घर के आगे से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। जिसको लेकर कारोबारी धर्मेंद्र मांझी और उसकी पत्नी नैनी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगें की कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग