राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विष्णुपुरा गांव में अपने मित्र से मिलने गए एक युवक की दरवाजे के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़ कर बाइक के साथ भाग रहे चोरों को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में विष्णुपुरा गांव निवासी बाइक ऑनर अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा बाइक चोर को पकड़ पुलिस को सुपुर्द करते हुए घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पीड़ित युवक ने बताया है कि दिन के साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह गांव में ही अपने मित्र रोहित सिंह से मिलने उसके घर गया हुआ था। जहां अपनी बाइक बाहर खड़ी कर मित्र से मिलने कुछ समय के लिए ही अंदर गया और जैसे ही बाहर निकला तो पाया कि एक युवक उसकी बाइक का लाॅक तोड़ बाइक लेकर भाग रहा है। जिसे खदेड़कर कर पकड़ लिया गया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चोर को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया बाइक चोर जिला भोजपुर बड़हरा थाना क्षेत्र के कोलरामपुर गांव निवासी झमेली राय का 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग