राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चालीस आरडी पर किराने दुकान का ताला काट किराने सामान समेत नगदी चोरी का मामला सामने सोमवार को आया। किराने दुकानदार की पहचान सुंदर गांव निवासी राजकुमार राय पिता रामजन्म राय के रूप में हुई उन्होंने बताया कि उनकी राजकुमार किराना स्टोर के नाम से किराने की दुकान चालीस आरडी बाजार में हैं जहां वे रविवार को रात दुकान पर ग्राहकों से किराने का सामान बेचकर दुकान बंद कर घर चला गया सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि ताला काट दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जब दुकान की तलाशी ली तो दुकान से सरसों तेल, रिफाइंड,काजू, बादाम, किशमिशस और गल्ले में रखा लगभग-लगभग पांच हजार रुपए नगदी चोरी कर ली गई है।वही दुकान का गल्ला निकाल उसमें रखे नगदी निकाल नहर में फेक दिया गया था जो बाद में खोजबीन में मिला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग