पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना परिसर के सामने सड़क पर और दूसरे जगहों पर पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सघन वाहन चेकिंग अभियान में दुपहिया व चार पहिया वाहन के कागजात ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई । थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सारत एसपी के निर्देश पर दुर्गा पूजा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोग वाहन का कागजात साथ लेकर चलें। अभियान में जमादार सुमन कुमार सहित जवान शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग