- ट्रांसफार्मर चोरी से संबंधित इलाके में बिधुत आपूर्ति बाधित।
- चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर क्वायल एवं केबुल को लगातार बनाया जा रहा है,निशाना।
- बिधुत विभाग को हो रहा है,लाखों का नुकशान।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रामधनाव पंचायत के सिहोरिया गांव में लगे अलग-अलग जगहों से एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 16 केवीय के तीन ट्रांसफार्मर का क्वायल एवं तेल चोरी कर लिया।जिससे बिधुत विभाग को 92 हजार रुपये की क्षति का आकलन किया गया है।इस मामले में जेइ पंकज कुमार सुमन ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में जेई ने बताया है कि ग्रामीणों द्वारा कार्यालय में आवेदन दे मामले की सूचना दी गई है।जांच में पाया गया कि वार्ड संख्या-14 सिहोरिया महादलित टोला एवं वार्ड संख्या-13 सिहोरिया डगर टोला एवं सती टोला से 16 केवीय के तीन ट्रांसफार्मर का क्वायल चोरी कर लिया गया है।चोरों के इस कृत्य से दोनों वार्ड में बिधुत आपूर्ति बाधित हो गई है।
ट्रांसफर्मर चोरी की बढ़ती घटनाओं से विभाग परेशान।
मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व भी चोरों ने हरपुर गौशाला,गौशाला पश्चिम टोला एवं भूमिहारा पश्चिम टोला से एक ही रात में तीन ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली थी।जिस मामले में जेई ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।चोरों द्वारा लगातार बिधुत केबल और ट्रांसफर्मर को निशाना बनाये जाने से एक तरफ बिधुत आपूर्ति बाधित हो रही है,तो दूसरी तरह विभाग को लाखों का नुकशान हो रहा है।जो बिधुत कर्मियों के लिये परेशानी का सबब बन हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग