राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्ष्ता में जद (यू.) प्रदेश कार्यालय पटना के निर्देशानुसार विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय सजगता और जागरूकता मार्च का आयोजन किया जायेगा। इसमें केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाई गई कृत्रिम महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए यह शांतिपूर्ण पैदल मार्च खैरा पंचायत भवन से मुख्य बाजार खैरा से होते हुए पुनः पंचायत भवन पर समाप्त हो जायेगी। यह मार्च नुक्कड़ सभा में तब्दील होकर का समाप्त होगा। भाजपा शासित केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जद(यू.) पार्टी की इस सांकेतिक विरोध मार्च में सभी सक्रिय साथी, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत अध्यक्ष एवं जिला व प्रदेश के स्थानीय नेता एवं आमजन शामिल होकर इस पैदल मार्च को सफल बनाने की कृपा करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग