- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लुल्हा धनाव का
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी करने के मामले में पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के लुल्हा धनाव का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित विनेश्वर राम ने बताया है कि अपने दरबाजे पर था। तभी गांव के बगल के ही कन्हैया तिवारी,मिथलेश तिवारी, दीपक मिश्रा एवं सोनु मिश्रा पहुँच जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिए। बचाव में मेरी पत्नी आई तो नामजद उसके साथ भी मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग