राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। यूपी व बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से सोमवार को पति के सामने ही एक महिला ने छलांग लगा दी और देखते ही देखते सरयू नदी के गहरे पानी में चली गई। आंखों के सामने अचानक हुई इस घटना से पति हैरान रह गया और भाग कर मछुआरों को जानकारी दी। मछुआरों के सहारे उसने पत्नी को बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सरयू में डूबी महिला रिविलगंज थाना क्षेत्र के आलेख टोला निवासी स्वर्णकार सतीश प्रसाद की पत्नी 25 वर्षीय सुनीता देवी बतायी जाती है। सतीश प्रसाद ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार अपनी पत्नी को इलाज के लिए बाइक से लेकर छपरा जा रहा था। इसी बीच जयप्रभा सेतु के बीचो-बीच उसने उल्टी करने की बात कही। जैसे ही बाइक को रोका तो वह सेतु के रेलिंग के सहारे खड़ी होकर उल्टी करने के बजाय अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसके बाद वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर मछुआरों ने डूब रही महिला को नाव के सहारे बचाने का भरपूर प्रयास किया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर मांझी बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर भेजे जाने तक नाव के सहारे खोजबीन की जा रही थी। सेतु के ऊपर लोगों की भीड़ थी। डूबी महिला को दो पुत्र व एक पुत्री हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग