राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। आदित्य हत्या काण्ड में आरोपितों की गिरफ्तारी एवं काण्ड के उद् भेदन के लिए सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है। इसमें तीन डीएसपी सहित बीस (20) पुलिस पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। बता दें कि जलालपुर हाई स्कूल में दसवीं के छात्र आदित्य तिवारी का चाकू से घोंप कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने अब तक पाँच आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसमें पांचवे आरोपित को रविवार को पुलिस ने नगरा से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है की कुल सात आरोपित ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दो की गिरफ्तारी 22 सितम्बर को हुई थी। पांचवे आरोपित को रविवार की रात में नगरा(सारण) से की गई। किसी असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद न हो इसलिए जलालपुर बाजार में पुलिस की गश्त की जा रही है। असामाजिक तत्वों द्वारा महौल बिगाड़ने की स्थिति में उसकी सुचना मोबाइल नंबर 9602815143 पर दें। सुचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग