राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। आदित्य हत्याकांड में सोमवार को एसआईटी को सफलता मिली। एसआईटी की टीम ने हत्याकांड के पांचवें अभियुक्त को खैरा थानाक्षेत्र के एक गांव से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त मो.सत्तार मियां का पुत्र बताया गया है। पुलिस उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। दोपहर में उसे जेल भेज दिया गया। आदित्य हत्याकांड में अब तक पांच गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि भटकेसरी के दो अन्य अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से अब भी फरार है।जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश करके बाल सुधार गृह में रखा गया है। मृतक आदित्य की मां अनिता देवी ने भटकेसरी के एक छात्र को ही घटना के लिए उकसाने की बात अपने प्राथमिकी में कही है। हालांकि भटकेसरी गांव के आसपास के गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। आदित्य हत्याकांड के कारण भटकेसरी बाजार पर दुर्गा पूजा का उत्साह फीका पड़ गया है। आपकों बता दें गांव में किसी तरह का तनाव नहीं बने इसके लिए पहल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग