राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। बजार के विभिन्न जगहों पर आज कल अवैध लॉटरी व जुआ का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। स्थानीय पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। रामबाग जुआ का तो तरैया बजार लॉटरी का बड़ा अड्डा बना हुआ है। जुआ में प्रति दिन लाखों रुपए दाव पर लगाए जाते है। जहां तरैया के अतिरिक्त मढ़ौरा,मशरक,पानापुर सहित अन्य जगहों से भी लोगों का आना-जाना रहता है। बाजार के दर्जनों जगहों पर लॉटरी की टिकट काटी जाती है। सट्टेबाजी होती है। जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित युवा पीढ़ी और विधार्थी हो रहे है। युवा पीढ़ी और छात्र लॉटरी खेलने के लिए अपने स्कूल के फीस भी लॉटरी में लगा दे रहे है। थानाध्यक्ष मो.शोएब आलम ने बताया को सूचना मिलेगी तो रेड किया जायेगा और जेल भेजा जाएगा। मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि तरैया एस एच ओ को छापेमारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग