राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सड़क दुर्घटना में सोमवार को शाहनेवाजपुर होली होम स्कूल के गार्ड की मौत हो गई है।मृतक शाहनेवाजपुर निवासी 55 वर्षीय सिपाही सिंह है। जो गांव के ही होली होम स्कूल में गार्ड का काम करते थे। परिजनों ने बताया की स्कूल के किसी काम से माधोपुर गए हुए थे। साइकिल से लौटते समय अचानक माधोपुर में सड़क किनारे गिर गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी देवंती देवी व पुत्र नितिन कुमार बेसुध पड़े हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग