राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में सोमवार की सुबह एक सेवानिवृत्त फौजी को गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया गया है। 55 वर्षीय घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में भर्ती कराया गया है। इस सबंध में पीडित ने एकमा थाने में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित एकमा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र सेवानिवृत्त फौजी बच्चा राय (55) ने प्राथमिकी कराई है। जिसमें कहा गया है कि वह अपने दरवाजे पर सुबह जानवर को चारा डाल रहा था। इसी दौरान मेरे पड़ोसी रामायण सिंह पुत्र अभिमन्यु राय उर्फ विक्की सिंह, सत्यप्रकाश राय व रविकिशन राय ने लाठी व धारदार हथियार दाब व देशी कट्टा लेकर आए। आते ही आरोपित प्रहार कर दिए। जिससे वह घटना स्थल पर ही लहुलुहान होकर गिर गया। सभी आरोपी मुझे छोडकर फरार हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग