राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा थानाक्षेत्र के खोरोडीह के समीप मारपीट कर एक पूर्व सैनिक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना जलालपुर- कोपा रोड में एक निजी आईटीआई के समीप हुई। पिड़ित पूर्व सैनिक पतिला गांव के कन्हैया सिंह बताए गए हैं। वे जलालपुर बाजार से देर शाम अपने घर पतिला लौट रहे थे। तभी आईटीआई के समीप दो बाइक पर सवार अपराधियों ने बुलेट पर सवार पूर्व सैनिक को ओवरटेक कर रोक लिया। मारपीट करने लगे। उनके गले की चेन छिनकर भाग गए। उन्होंने घटना की जानकारी कोपा थाने को दी। जिसके बाद घटना की छानबीन की जा रही है। आपकों बता दें लूट की घटनाआें में इजाफा होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग